डीआरएम के नाम जनहित से जुड़ी तीन सूत्री मांग पत्र स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने स्टेशन प्रबंधक को सौंपा
डीआरएम के नाम जनहित से जुड़ी तीन सूत्री मांग पत्र स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने स्टेशन प्रबंधक को सौंपा
जानकानगर (नातेश कुमार)पूर्व वार्ड सदस्य मुकेश कुमार राय के नेतृत्व में स्थानीय ग्रामीणों ने जनहित से जुड़ी तीन सूत्री मांग पत्र स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आमलोगों से हस्ताक्षरित पूर्व मध्य रेलवे समस्तीपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक समस्तीपुर के नाम जानकीनगर रेलवे स्टेशन प्रबंधक राजीव कुमार को सौंपा. तथा सासंद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, जिला पदाधिकारी पूर्णिया, अनुमंडल पदाधिकारी बनमनखी को भी मांग सौंपा गया है. पूर्व वार्ड सदस्य मुकेश कुमार राय ने अवगत कराया है कि नगर पंचायत जानकीनगर के पोस्ट आफिस चोपड़ा रामनगर के नजदीक रामाशंकर साह के घर के बगल से जानकीनगर रेलवे स्टेशन बुकिंग काउंटर तक एवं जानकीनगर रेलवे स्टेशन बुकिंग काउंटर से गेट संख्या -52 तक पीसीसी ढलाई सड़क निर्माण कराने के लिए एनओसी एवं कार्यदेश देने की मांग किया गया है.तथा पूर्णिया – सहरसा बड़ी रेलखंड पर चलने वाली गाड़ी संख्या – 18625/18626 पूर्णिया -हटिया कोशी एक्सप्रेस,तथा 13205/13206 पूर्णिया कोर्ट – पाटलिपुत्र जनहित एक्सप्रेस एवं 13169/13170 हाटे-बजारे एक्सप्रेस ट्रेन का जानकीनगर रेलवे स्टेशन पर दो मिनट ठहराव की मांग किया गया है.उन्होने आगे बताया कि जानकीनगर रेलवे स्टेशन आवाजाही करने के लिए दोनों ही सड़क जनहित के लिए अतिमहत्वपूर्ण है.तथा कोशी एक्सप्रेस एवं जनहित एक्सप्रेस ट्रेन में किसी भी ट्रेन का ठहराव नहीं होने से रेल यात्रियों को रात में ट्रेन पकड़ने के लिए बनमनखी जंक्शन अथवा मुरलीगंज जाना पड़ता है.
इस मौके पर मुख्य पार्षद रमेश पासवान, उपमुख्य पार्षद सुनील रजक, आकाश वर्मा, अभिषेक आनंद, अविनाश आनंद सहित अन्य लोग मौजूद थे.
फोटो
