Bringing Today's Stories and news to Your Screen

Uncategorized

बनमनखी भाजपा कार्यालय में भाजपा के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का 74वां जन्मदिन पूरे उल्लास के साथ मनाया गया।

बनमनखी (पूर्णिया). बनमनखी भाजपा कार्यालय में भाजपा के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का 74वां जन्मदिन पूरे उल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर उनके संघर्षकाल से लेकर सत्ता शासनकाल तक का विभिन्न वक्ताओं ने विस्तार से वर्णन किया।इस अवसर पर अवधेश साह, लाल बिहारी यादव, अजय सिंह, विजय सिंह, वीर नारायण गुप्ता तथा स्थानीय विधायक श्री कृष्ण कुमार ऋषि जी ने उन्हें याद किया।लाल बिहारी यादव जी ने उन्हें याद करते हुए कहा कि वे पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं का न सिर्फ खयाल रखते थे बल्कि उनके सुख-दुख में शामिल भी होते थे। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीर नारायण गुप्ता ने कहा कि वे अच्छे कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का भी काम करते थे। स्थानीय विधायक श्री कृष्ण कुमार ऋषि ने उन्हें याद करते हुए कहा कि वे सभी कार्यकर्ताओं को अपने परिवार का सदस्य समझते थे।उनके लिए हमेशा खड़े रहते थे और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास करते थे।
इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक श्री कृष्ण कुमार ऋषि , पूर्व जिलाध्यक्ष वीर नारायण गुप्ता, लाल बिहारी यादव, अजय सिंह, विजय सिंह, अवधेश साह,दिलीप झा, मनोज गुप्ता, संतोष चौरसिया, नवनीत सिंह, राजेश रंजन यादव, गुंजन शर्मा, मंटू कुमार दास, नितिन जायसवाल, सुरेन्द्र साह, कंचन सिंह, सुशील कुमार निराला,वकील मंडल, सुबोध साह, ब्रजेश मिश्रा, पिंटू सिंह अशोक मुखिया, संतोष चौधरी आदि दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *