अखिल भारतीय संतमत सत्संग का 114 वा वार्षिक महाधिवेशन को लेकर बैठक
अखिल भारतीय संतमत सत्संग का 114 वा वार्षिक महाधिवेशन को लेकर बैठक
बनमनखी (पूर्णिया) (बिट्टू कुमार)अखिल भारतीय संतमत सत्संग का 114 वा वार्षिक महाधिवेशन को लेकर धरहरा महर्षि मेंही आश्रम में एक बैठक हुई । बैठक की अध्यक्षता स्वामी देवनारायण बाबा ने कि। बैठक में सभी विभागों का बंटवारा की गई । प्रचार प्रसार प्रमुख शिव शंकर तिवारी, सुनील कुमार यादव, सुभाष कुमार शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय संतमत सत्संग का 114 वा वार्षिक महाधिवेशन 21, 22, 23 फरवरी को सिकली गढ धरहरा बनमनखी में होने जा रहा है। इस महाधिवेशन में भारत के विभिन्न क्षेत्र से संत महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज के शिष्य पधारेंगे। साथ ही विदेश में रहने वाले शिष्य भी इस महाधिवेशनऊ में पहुंचेंगे। लगभग 10 लाख श्रद्धालु पहुंचने का अनुमान है। भारत के विभिन्न प्रदेशों के संत महर्षि मेंही दास जी महाराज के अनुयायु, विद्वान साधु संत इस महाधिवेशन में पहुंचेंगे। बहुत ही सौभाग्य की बात है कि इस बार परमहंस जी महाराज के पैतृक गांव में महाधिवेशन होने जा रहा है। इस कारण इस बार ज्यादा से ज्यादा संख्या में साधु संत महाधिवेशन में पहुंचेंगे । महाधिवेशन की समुचित व्यवस्था को लेकर सभी तरह के विभाग का बंटवारा कर प्रभार सोपा गया। मुख्य संरक्षक के रूप में पूर्णिया के सांसद माननीय राजेश रंजन जी को बनाया गया एवं संरक्षक बिहार सरकार के पूर्व मंत्री विधायक विधानसभा सचेतक माननीय कृष्ण कुमार ऋषि जी को बनाया गया । स्वागत अध्यक्ष बनमनखी नगर परिषद अध्यक्ष संजना देवी को बनाया गया। इस अवसर पर समिति के मंत्री नितेश कुमार जायसवाल ,ललन कुमार यादव, ओम प्रकाश अग्रवाल ,अरुण कुमार यादव, डॉ जयेश कुमार जायसवाल,डॉ संजीव कुमार घोष ,साकेत कुमार ,प्रकाश मंडल, सूर्य नारायण यादव, किशोर कुमार, पिंटू मलिक,विशाल कुमार, निशांत पोद्दार ,शशि शेखर कुमार, वीर नारायण गुप्ता , राजेंद्र रजक, संजय पोद्दार,गिरानंद मंडल,अपना अमित,साहित जीविका दीदी या उपस्थित हुए।
