अखिल भारतीय संतमत सत्संग के 114 वार्षिक अधिवेशन में अभाविप के 200 से अधिक कार्यकर्ता सैवा कार्य में लगेंगे
अखिल भारतीय संतमत सत्संग के 114 वार्षिक अधिवेशन में अभाविप के 200 से अधिक कार्यकर्ता सैवा कार्य में लगेंगे
बनमनखी पुर्णिया (बिट्टू कुमार)-महर्षि मेंही संतमत सत्संग कमिटी से मिलकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बनमनखी के 200 कार्यकर्ताओं से अधिक की लिस्ट दी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल कुमार ने कहा कि इस वर्ष 114वां वार्षिक महाधिवेशन संत सतगुरु महर्षि मेंही महाराज की पावन जन्मस्थली सिकलीगढ़ धरहरा बनमनखी में आयोजित किया जा रहा है. जो दिनांक- 21, 22 एवं 23 फरवरी को आयोजित इस महाधिवेशन में देश-विदेश से लगभग 10 लाख संतमत श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. महाधिवेशन के दौरान श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सुरक्षा व्यवस्था एवं, चिकित्सा व्यवस्था, खोया पाया, जिससे सत्संग प्रेमियों एवं श्रद्धालुओं को किसी पर भी प्रकार की समस्या ना हो उनको लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 200 से अधिक विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता सेवा कार्य एवं सुरक्षा व्यवस्था में लगेंगे जिसमें सैकड़ो में छात्राएं एवं छात्र वरिष्ठ कार्यकर्ता भी शामिल रहेंगे। इस सत्संग कार्यक्रम में अभाविप के वरिष्ठ कार्यकर्ता शशिशेखर कुमार, जिला संयोजक साजन कुमार, नगर मंत्री प्रहलाद कुमार, नगर कार्यवाह निरज कुमार,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कोमल मेहता, कॉलेज इकाई टीम से कॉलेज अध्यक्ष रोशन कुमार कॉलेज उपाध्यक्ष रोशन कुमार, कॉलेज सह मंत्री कन्हैया कुमार, महिला कॉलेज का टीम से, कॉलेज अध्यक्ष जिया कुमारी, कॉलेज मंत्री कोमल कुमारी सहित सभी कॉलेज इकाई के कार्यकर्ता नगर इकाई के कार्यकर्ता प्रांत स्तरीय कार्यकर्ता एवं जिला स्तरीय कार्यकर्ता अपनी टीम के साथ इस कार्यक्रम में सहयोग करेंगे,महाधिवेशन के दौरान श्रद्धालु को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो इस पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता विशेष ध्यान रखेगी।।
