अभाविप शिष्टमंडल ने जी एल एम कॉलेज में जल्द स्नातक पीजी की पढ़ाई शुरू एवं गर्ल्स हॉस्टल भी चालू किया करने को लेकर कुलपति से मिला
बनमनखी (पुर्णिया) (बिट्टू कुमार)पूर्णिया विश्वविद्यालय अंतर्गत एक मात्र सरकारी महाविद्यालय जिसमें 2000 ई से बंद स्नातक पीजी की पढ़ाई को लेकर पुनः चालू करने को लेकर एवं महाविद्यालय में बनें गर्ल्स हॉस्टल को प्रारंभ करने को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति का ध्यान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आकर्षित करवाया। पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को कहा की बहुत जल्द गोरेलाल मेहता महाविद्यालय बनमनखी में स्नातक पीजी की पढ़ाई प्रारंभ हो जाएगी, गर्ल्स हॉस्टल के मामले में कुलपति ने कहा कि बहुत जल्द जांच कमेटी गठित कर जो भी महाविद्यालय में छात्रावास बनी है उन्हें बहुत जल्द प्रारंभ कर दी जाएगी। एवं विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जीएलएम कॉलेज में लाइब्रेरी एवं लैबोरेट्री को लेकर भी सवाल किया, महाविद्यालय में जहां पहले लैब की सुविधा थी,अभी वर्तमान में लैब की कोई सुविधा नहीं है, कुलपति ने कहा कि जो भी कमियां महाविद्यालय में है।उन्हें अभिलंब सुधार किया जाएगा।। इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक साजन कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल कुमार पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शशि शेखरकुमार एवं दर्जनों कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।।
