अमित शाह का दिल्ली में रोड शो, विपक्ष को लेकर कह गए कुछ ऐसा
राजनीतिक गलियारों में इन दिनों खूब हलचल मची हुई है। देश की राजनीतिक पार्टियां इन दिनों अपनी – अपनी जीत की तैयारी को लेकर काफी जोरो – शोरो से लगी हुईं है। वहीं पक्ष – विपक्ष का एक – दूसरे पर वार – प्रहार भी लगातार जारी है।

जहां एक पार्टी दूसरे पार्टी पर तंज कसती नज़र आ रही है। अब इसी बीच देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली चुनाव के मद्देनजर कस्तूरबा नगर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, 10 साल में जनता सब जान गई है, इस बार दिल्ली में परिवर्तन होगा।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि, दिल्ली में इस बार निश्चित रूप से परिवर्तन होगा। झूठ की एक आयु होती है, लेकिन दिल्ली में इस झूठ ने काफी लंबा ही जी लिया। इसके बाद शाह ने आगे कहा कि, दस वर्ष हो गए, जनता सब जान चुकी है और इस बार परिवर्तन करने जा रही है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि, दिल्ली में विधानसभा चुनाव है। जहां दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए एक चरण में 5 फरवरी, 2025 को मतदान होगा। वहीं चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को आयेगा। जिसके बाद यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि इस बार कौन सी पार्टी अपना झंडा लहराती है, या फिर से जनता आम आदमी पार्टी को ही एक बार फिर से देश की राजधानी दिल्ली का कुर्सी सौंपती है। हालांकि, यह तो अब आठ तारीख को ही मालूम चलेगा।

By: – Pooja Singh
Follow us on Instagram- @SadhanaSources