अमेज़न को लगा ₹340 करोड़ का झटका

दिल्ली उच्च न्यायालय ने अमेज़न पर 3.9 करोड़ डॉलर यानी ₹340 करोड़ का जुर्माना लगाया है। बेवर्ली हिल्स पोलो क्लब ट्रेडमार्क उल्लंघन मामले में जुर्माना लगाया गया है। अमेज़न यह रकम लाइफस्टाइल इक्विटीज को देगी। जिसने उस पर केस दायर किया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह राशि ट्रेडमार्क उल्लंघन के लिए दी जाने वाली सबसे बड़ी राशि है।

बेवर्ली हिल्स पोलो क्लब ट्रेडमार्क के अधिपत्य वाली कंपनी लाइफस्टाइल इक्विटीज ने अमेज़न टेक्नोलॉजीज एवं अन्य पर 2020 ट्रेडमार्क उल्लंघन का मुकदमा दायर किया था।
दायर मुकदमे में अमेज़न पर यह आरोप था कि उसने अपने मंच से बेचे जाने वाले कपड़ों पर भ्रमित करने के लिए एक जैसे घोड़े के चिन्ह वाले लोगो को प्रयोग किया है। इसके साथ ही क्लाउडटेल इंडिया भी इन उत्पादों की बिक्री अमेज़न के माध्यम से कर रही थी। अमेज़न ने इस आरोप को ग़लत बताया है।
साभार: अमर उजाला
Follow us on Instagram- @SadhanaSources
