आईआईटियन बाबा: अभय सिंह
महाकुंभ के माध्यम से वर्तमान में एक बाबा हर जगह छाया हुआ है। जिसका नाम अभय सिंह है। और, जो मूल रूप से हरियाणा का निवासी है। अभय सिंह का जन्म झज्जर के सासरौली में हुआ था। बचपन से ही वह पढ़ाई में बहुत तेज थे। वह एक सफल और मेहनती विद्यार्थी रहे।

अपनी मेहनत की दम पर उन्होंने आईआईटी बॉम्बे में नामांकन पाया। और वहां से उन्होंने एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्हें किसी खास कंपनी से लाखों की पैकेज की नौकरी का अवसर मिला। लेकिन, आखिरकार उन्होंने इस बेहतर जीवन शैली को त्याग कर अध्यात्म की राह पर आगे बढ़ गए।

अभय की जिंदगी में एक नया मोड़ तब आया जब वो किसी लड़की के साथ प्रेम में थे। 4 साल तक उनका प्यार परवान चढ़ता गया। लेकिन, अंततः वो रिश्ता भी टूट गया। इसके बाद उन्होंने अपने भविष्य के लिए गंभीरता से सोचना शुरू किया।

अभय के अनुसार उनके लिए प्यार-शादी मायने नहीं रखता। उनके माता-पिता भी घर में हमेशा झगड़ते रहते थे। इसके बाद उन्होंने अकेले रहने का फैसला किया। अभय चुकी अब पूर्ण रूपेण आध्यात्मिक जीवन व्यतीत कर रहे हैं। और उन्होंने अपने परिवार से भी नाता तोड़ लिया है। कई बार उनके माता-पिता और बहन प्रयागराज उन्हें ढूंढने पहुंचे। लेकिन अभय ने अपने सभी घर वालों का नंबर ब्लॉक कर दिया।

उनका कहना था कि मेरे लिए सामाजिक दायरे से बाहर निकलना बहुत ही आवश्यक था। क्योंकि, मैं अब आध्यात्मिक रास्ते पर पूर्ण रूपेण समर्पित हूं। अभय सिंह के जीवन में ऐसे कई प्रश्न खड़े हुए जिनका जवाब उन्हें नहीं मिल पा रहा था। लेकिन जब वह आध्यात्मिक राह पर बढ़े तब उन्हें उन सभी प्रश्नों के उत्तर मिल गए। अब वो सत्य की खोज में निकल चुके हैं। और, अब उनकी जिंदगी का मुख्य उद्देश्य भी यही है।

वैसे भी हमारा देश पुरातन काल से ही साधू-सन्यासियों और संतों का देश रहा है। जो दुनिया से परे जाकर जीवन की शांति का मार्ग प्रशस्त करते थे। वर्तमान में अभय सिंह भी यही कर रहे हैं।
अभय सिंह के जीवन परिचय से यह समझ आता है कि जिंदगी में ऐसो आराम के बावजूद भी शांति आवश्यक है। और, आज भी कई लोग अपने जीवन में शांति चाहते हैं। जो कि उनके जीवन का मुख्य उद्देश्य है।

Follow us on Instagram- @SadhanaSources
