आप विधायक गोगी की गोली लगने से मौत
लुधियाना पश्चिम से आप विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी की शुक्रवार देर रात घर में ही गोली लगने से हुई मौत। गोली गोगी के सिर में लगी। लेकिन, गोली किसने और क्यों चलाई यह पता नहीं चल पाया है।
डीसीपी जसकरण सिंह तेजा ने बताया कि जोगी को अस्पताल में मृत लाया गया था। यह घटना रात करीब 12 बजे की है। मौत कैसे हुई यह पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम किया जाएगा।

गोली की आवाज सुनकर घर के लोग व सुरक्षाकर्मी कमरे में आए। जहां गोगी लहूलुहान अवस्था में थे। इसके बाद जोगी को अस्पताल लेकर जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते हैं पुलिस उच्चाधिकारी और थाना डिवीजन 8 की पुलिस मौके पर आई।
प्राचीन शीतला माता मंदिर में चोरी हुई थी। शुक्रवार देर रात होगी इस घटना के विरोध में खड़े लोगों से मिलने गए थे। लोगों से बातचीत के बाद वे देर रात घर पहुंचे।

साभार: अमर उजाला
Follow us on Instagram- @SadhanaSources
