कॉंग्रेस नेता शकील अहमद खान के बेटे ने पटना एम.एल.सी आवास पर लगाई फॉंसी

बिहार कॉंग्रेस के विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के एकलौते बेटे ने की आत्महत्या। कॉंग्रेस नेता के बेटे अयान (18) ने पटना में एम.एल.सी आवास में फॉंसी लगा कर की आत्महत्या।
घटना की जानकारी के बाद स्थानीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

कॉंग्रेस नेता के बेटे की आत्महत्या की खबर से पार्टी नेताओं और खान के करीबी शोक में हैं। शकील अहमद खान के घर में लोगों का तांता लगा हुआ है।
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने भी एक पर घटना को साझा करते हुए शोक व्यक्त किया है।

न्यूज़ चैनल की एक रिपोर्ट बताती है कि अयान रोज की तरह सोने गए थे। अयान के व्यवहार में किसी को कोई बदलाव महसूस नहीं हुआ। सुबह में जब लोग अयान के कमरे में गए। वहां लोगों ने पाया कि अयान फंदे से झूल रहा है। खान के बेटे की मौत की पुष्टि सचिवालय थाना अधिकारियों ने कर दी थी।
साभार: जनसत्ता
Follow us on Instagram- @SadhanaSources
