क्रिकेट जगत से बड़ी खबर, विराट कोहली ने लिया संन्यास, फैंस के बीच मचा हड़कंप
रिपोर्ट: पूजा सिंह
संपादित (edited by): रजत रंजन
फोटो साभार: गूगल
साभार: एबीपी न्यूज़

क्रिकेट नगरी से एक बड़ी खबर सामने आई है। जिसे लेकर क्रिकेट प्रेमियों के बीच हड़कम मचा हुआ है। दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली ने आज यानी सोमवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान कर हर किसी को हैरान कर दिया है। 14 साल के लंबे टेस्ट करियर में विराट कोहली ने कई कीर्तिमान रचे हैं।
विराट कोहली का टेस्ट करियर शानदार रहा है। विराट कोहली ने 123 टेस्ट मैच में भारत का प्रतिनिधित्व किया है कोहली ने इस दौरान 9230 रन बनाए हैं। विराट कोहली ने इस फॉर्मेट में 30 शतक और 31 अर्धशतक भी लगाए है।

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं। विराट कोहली ने कुल 7 डबल सेंचुरी लगाई है। कोहली भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वालों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं।

विराट कोहली भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी चौथे नंबर पर हैं। वहीं कप्तानी में भी कोहली भारत में सबसे आगे हैं। उन्होंने भारत के लिए 68 मैचों में कप्तानी की है। उनकी कप्तानी में भारत ने 40 मैच जीते हैं। वहीं उनके इस टेस्ट मैच से संन्यास लेने के बाद फैंस बेहद हैरान नजर आ रहे है। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर क्रिकेट प्रेमियों की तरफ से काफी हलचल मची हुई है।