चांदनी रात में दिल्ली की इन जगहों का एक बार जरूर ले आनंद

देश की राजधानी दिल्ली इस शहर का नाम तो आप सबने सुना ही होगा। यह एक ऐसा शहर है, जो कभी सोता नहीं है। नुक्कड़, हर गली-मोहल्ले, चौराहे पर आपको रात में भी चहल पहल दिखाई दे जाएगी। जहाँ दिन के समय, दिल्ली की सड़के पूरी तरह से व्यस्त रहती हैं, लेकिन जैसे-जैसे शाम ढलती है, आपको दिल्ली का दूसरा नज़ारा दिखने लगता है

दिल्ली में दिन में घूमो या रात में हर वक़्त घूमने में मज़ा ही आता है, लेकिन अधिकतर लोगो को रात में घूमना पसंद आता है। पर इन सब के बीच सवाल यह उठता है कि आखिर दिल्ली में इन चांदनी रातों में घूमें तो कहा घूमें? अगर आप भी इन चांदनी रात में घूमने का शौक रखते हैं, तो चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से दिल्ली में रात में घूमने वाली कुछ दिलचस्प जगहों के बारे में बताते हैं।
नेशनल वॉर मेमोरियल

दिल्ली में मौजूद कर्त्तव्य पथ के युद्ध स्मारक को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। इसके बारे में तो आप सब जानते ही होंगे। कर्तव्य पथ पर बना युद्ध स्मारक दिल्ली के उन आकर्षणों में से एक है, जहां की सुंदरता को देखने के लिए देश के कोने -कोने से लोग आते है, इतना ही नहीं विदेशों से भी लोग इसे देखने आते हैं।
इंडिया गेट

इंडिया गेट दिन में तो खूबसूरत लगता ही है, लेकिन रात में स्पॉटलाइट और रंग-बिरंगी खूबसूरत लाइटों से इसकी खूबसूरती और ज्यादा बढ़ जाती है। इन चांदनी रात में इंडिया गेट के आसपास का पूरा इलाका देखने लायक होता है, वीकेंड पर तो आप यहां अच्छ खासी चहल पहल देख सकते हैं। आराम से सैर करते हुए आप यहां भेल पुरी से लेकर आइसक्रीम का मजा ले सकते हैं।
लाल किला

लाल किला दिल्ली के नजारों की शान बढ़ाने के लिए एक और ऐतिहासिक स्मारक है। यह शाहजहां द्वारा निर्मित एक वास्तुशिल्प है और विश्व धरोहर स्थल की सूची में भी इसे गिना जाता है, जिसे देखने के लिए हर वर्ष लाखों पर्यटक आते हैं। रात में आप यहां एक शानदार लाइट एंड शो का भरपूर मजा ले सकते हैं। शो हिंदी और अंग्रेजी में आयोजित किए जाते हैं, और प्रत्येक शो की अवधि एक घंटे की होती है। शो शाम 07:30 बजे से रात 08.30 बजे तक (हिंदी) और रात 09.00 बजे से रात 10.00 बजे तक (अंग्रेज़ी) रहता है, लेकिन सोमवार को ये शो बंद रहता है।
अक्षर धाम मन्दिर

स्वामीनारायण अक्षर धाम मन्दिर हमारे सांस्कृतिक तीर्थों में से अनोखा तीर्थ है . इसे ज्योतिधर भगवान स्वामीनारायण की पुन्य स्मृति में बनाया गया है .यह मन्दिर करीब 100 एकड़ में फैला है इस मंदिर को हिन्दू मंदिर परिसर में सबसे विशाल होने का गौरव प्राप्त है जो की गिनीज ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है. गुलाबी पत्थर और सफेद पत्थर अनोखी छटा बिखेरती है. २०००० मूर्तियों से सजाया गया मंदिर बहुत ही दिव्य है जब यंहा रात में जाते हैं तो विशेष तरह के लाइट उपयोग किये जाते हैं जोकि अत्यंत आकर्षक लगते हैं म्यूजिकल फाउंटेन ये संध्या काल में संगीतमय फव्वारा भगवान मनुष्य और प्रकृति के बीच एक दुसरे पर निर्भरता प्रदर्शित करता है ..
Written by pooja Singh