चांदपुर भंगहा पैक्स में एलईडी प्रचार वाहन के माध्यम से किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
जानकीनगर -सहकारिता विभाग के निर्देशानुसार बनमनखी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चांदपुर भंगहा पंचायत के पैक्स गोदाम प्रांगण से चांदपुर भंगहा पैक्स अध्यक्ष आलोक कु० अकेला के द्वारा हरी झंडी दिखाकर पंचायत के विभिन्न चौक – चौराहे पर एलईडी प्रचार रथ के माध्यम से किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए रवाना किया गया। एलईडी प्रचार वाहन द्वारा किसानों को फसल बीमा, सहकारी ऋण, कृषि यंत्रीकरण, योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं का जानकारी दिया गया।

बताया गया कि प्राकृतिक आपदा से यदि किसान का फसल को नुकसान होता है तो वह सरकारी एप के माध्यम से आनलाइन रजिस्ट्रेशन कर क्षतिपूर्ति का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम का अध्यक्षता चांदपुर भंगहा पैक्स अध्यक्ष आलोक कु० अकेला ने किया। मौके पर चांदपुर भंगहा पैक्स प्रबंधक विक्रम राज, कार्यपालक सहायक नितेश सिंह, वार्ड सदस्य अशोक यादव, अभिमन्यु यादव, अजय कुमार, विक्की यादव, बौआ कुमार, मंगल रिषिदेव, प्रभाष कुमार सहित अन्य किसान मौजूद थे।
रिपोर्ट-बिट्टू कुमार
Follow us on Instagram- @SadhanaSources