चाइनीज लहसुन खाने से हो सकता है कैंसर का खतरा
भारत में चाइनीज लहसुन पर 2014 में ही प्रतिबंध लगा दिया गया था। लेकिन, आज भी इसकी कालाबाजारी होती है।

वर्तमान में ही बिहार सरकार की पूर्णिया पुलिस छापेमारी कर किसी गोदाम से लगभग 4 टन चाइनीज लहसुन बरामद किया है। जो लगभग ₹1 करोड़ का है। यह लहसुन नेपाल के रास्ते पूर्णिया लाया जाता है। इसे खाने से ऑंत, पेट में समस्या के साथ कैंसर का भी खतरा हो सकता है।

भारत में क्यों लगा प्रतिबंध
चाइनीज लहसुन चाइना के अलावा एशियाई देशों में बिकता है। चाइनीज लहसुन में चमक होती है। साथ ही आकार में भी ये लंबा और मोटा होता है। इससे पेट में समस्या के साथ कैंसर का भी खतरा है। इसलिए भारत सरकार ने इसपर 2014 में प्रतिबंध लगा दिया था।
