जनसंख्या नियंत्रण के लिए सेक्स मिनिस्ट्री बनाना चाहते हैं पुतिन
रूस में जनसंख्या बढ़ाने के लिए बहुत ही विचित्र विचार दिए जा रहे हैं। जैसे रात 10 बजे से दो बजे भोड़़ तक इंटरनेट और बिजली की सुविधा बंद कर देनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि सरकार का मानना है कि अपने साथी के साथ हमबिस्तर होने का ये सबसे बेहतर समय है। कुछ समय पूर्व ही ब्लादिमीर पुतिन ने स्पष्ट कहा था कि सारे रूसी लंच ब्रेक के समय शारीरिक संबंध बना सकते हैं।

पिछले तीन साल से युद्ध में संलग्न रूस को घटते जन्म दर का डर सताने लगा है। जनसंख्या नियंत्रण के लिए रूस ने सेक्स मंत्रालय बनाने का विचार कर रही है।
यहां तक कि रूसी सांसद, फैमिली प्रोटेक्शन, पाटर्निटी, मैटर्निटी एवं चाइल्डहुड कमेटी की अध्यक्ष नीना ओस्तानिना भी इस याचिकाकर्ता की तारीफ करते नहीं थक रही हैं।
हाल ही में पुतिन का बयान बहुत सुर्खियों में रहा है। जिसमें उन्होंने रूसी नागरिकों से शारीरिक संभावना बनाने के लिए समय निकालने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कार्यालय में लंच या टी ब्रेक के दौरान शारीरिक संबंध बनाए।

पुतिन ने कहा कि शादी की रात लोगों को किसी होटल में ठहरना चाहिए। इसके लिए सरकार लोगों को 26,300 रूबल (लगभग £208) की राशि मदद करेगी।
खाबरोवस्क में 18 से 23 साल की युवती अगर बच्चे पैदा करती हैं तो उन्हें £900 मिलेगा। वहीं चेल्याबिंस्क में पहले बच्चे के जन्म पर £8500 की राशि मदद की जाएगी।
कुछ समय पूर्व रूसी सरकार ने कहा था कि अभी रूस में प्रति औरत लगभग 1.5 बच्चे हैं। जबकि जनसंख्या नियंत्रण के लिए प्रति औरत 2.1 बच्चे की जरूरत है। अभी रूस-यूक्रेन युद्ध के वक्त लगभग 10 लाख रूसी युवा देश का त्याग कर चुके हैं।

रूस की जन्म-दर वर्ष 1999 के बाद सबसे न्युनतम स्तर पर है। रूस में जीवित जन्म लिए बच्चों की संख्या एक लाख से नीचे घट गई है। इस कारण रूस में जनसंख्या गिरावट अपने उच्च स्तर तक पहुंच गई है।
पिछले साल की अपेक्षा इस साल जनवरी और जून में 16000 कम बच्चे पैदा हुए। जनसंख्या में 18 प्रतिशत की गिरावट के साथ यह गिरावट अपने उच्च स्तर पर पहुंच जाएगी। जबकि पिछले की अपेक्षा वर्ष 2024 में 49000 ज्यादा लोगों की मौत हुई है।
साभार: जागरण
