जहां सोच वहां शौचालय
पटना में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां पिंक टॉयलेट में एक महिला चिप्स की दुकान चला रही है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक गुलाबी रंग की बस दिख रही है जिस पर पटना नगर निगम पिंक टॉयलेट लिखा हुआ है।

इस पिंक टॉयलेट में चिप्स दिख रहा है। वास्तव में इस वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। जिससे 4 लाख 53 हजार बार देखा गया। और 1000 से ज्यादा लाइक भी मिले। लोगों ने कहा कि पिंक टॉयलेट महिलाओं की सुविधा के लिए है। लेकिन वही एक महिला ने इस आपदा को अवसर के रूप में इस्तेमाल किया है। और वहां चिप्स बेच रही है।

साभार: वन इंडिया
Follow us on Instagram- @SadhanaSources
