जाने क्यूँ मनाया जाता है महिला दिवस ..
जाने 8 मार्च को क्यों मनाया जाता अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस?

हर साल 8 मार्च का दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत 20वीं शताब्दी से होती है, जहां साल 1908 में, न्यूयॉर्क में 15,000 महिलाओं ने अपने काम में सुधार, कम काम के घंटे और मतदान अधिकारों की मांग को लेकर एक बड़ा प्रदर्शन किया। इसके बाद, साल 1911 में पहली बार डेनमार्क, ऑस्ट्रिया, जर्मनी और स्विट्जरलैंड में महिला दिवस मनाया गया। इसके बाद साल 1975 में, यूएन ने आधिकारिक रूप से इसे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की घोषणा की, जिसके बाद से हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।

बता दे कि, साल 1975 में संयुक्त राष्ट्र (UN) की ओर से इसे आधिकारिक मान्यता देने के बाद इसे पूरी दुनिया में मनाया जाने लगा। इस दिन के लिए हर साल एक खास थीम भी दी जाती है। वहीं इस बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के मौके पर वुमन डे की थीम ‘Accelerate Action’ रखी गई है। जिसका मतलब होता है ‘कार्रवाई में तेजी’ ।
इस दिवस को मनाने का उद्देश्य महिलाओं के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक योगदान को पहचानना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है। यह दिन महिलाओं के साथ समानता और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष की याद दिलाता है। यह दुनिया भर में महिलाओं के लिए सम्मान और समानता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
वहीं महिला सशक्तिकरण के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। जैसे महिला शिक्षा को बढ़ावा देना, कार्यस्थल पर समान अवसर प्रदान करना और महिलाओं के खिलाफ हिंसा को रोकना। सरकारी योजनाओं के तहत महिलाओं को रोजगार, स्वास्थ्य और वित्तीय सहायता देने के लिए कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसके अलावा, महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए कानूनों में सुधार और उनका पालन सुनिश्चित किया जा रहा है।
पूजा सिंह के कलम से …..एडिट साधना भूषण … पिक्चर AI