जाने क्यों मनाते गुड फ्राइडे और क्या है खास ?
ईसाई धर्म के लोगों के लिए गुड फ्राइडे बेहद महत्वपूर्ण होता है। जहां इस वर्ष यह दिन 18 अप्रैल को मनाया जा रहा है। हालांकि, यह दिन अपने नाम के विपरीत शोक मनाने का है। इसी दिन ईसा मसीह इस दुनिया की गुनाहों को अपने ऊपर लेकर प्राण त्यागे थे। उनके इस बलिदान की याद में ही हर साल गुड फ्राइडे मनाया जाता है। यह ईसाइयों के लिए एक पवित्र दिन है।
जाने क्यों मनाया जाता गुड फ्राइडे?
गुड फ्राइडे ईसाई धर्म मानने वालों के लिए बेहद खास होता है। ईसा मसीह को शुक्रवार के दिन ही सूली पर चढ़ाया गया था। जिसे आज दुनिया भर के ईसाई गुड फ्राइडे के रूप में मनाते हैं। यह दिन यीशु मसीह की पीड़ा और मानव जाति के लिए उनके बलिदान को याद करने का समय है।
वहीं इस दिन को गुड फ्राइडे इसलिए कहा जाता है, क्योंकि ईसाइयों के लिए इस दिन का धार्मिक महत्व हैं। इस दिन ही सूली पर यीशु की मृत्यु मानवता के पापों के लिए अंतिम बलिदान थी।
गुड फ्राइडे को पवित्र शुक्रवार भी कहते
ईसाइयों के लिए, यह बलिदान प्रेम और मुक्ति के आखिरी काम को दर्शाता है और यह अच्छा है। क्योंकि यह ईस्टर पर उनके दोबारा लौटने का प्रतीक है। जहां यीशु मसीह अपने प्राण त्यागने के बाद तीसरे दिन जी उठे थे। उस दिन को ईस्टर कहा जाता है, जो ईसाइयों के लिए सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक अवकाश है।
गुड फ्राइडे में “गुड” शब्द का मूल अर्थ पुरानी अंग्रेजी के मुताबिक है, इसका मतलब पवित्र है। इसलिए गुड फ्राइडे को कभी-कभी पवित्र शुक्रवार भी कहा जाता है।
written by pooja singh