जाने क्यों मनाते वेलेंटाइन डे और क्या है इसके पीछे की कहानी?

प्रेमी – प्रेमिकाओं का भी एक त्यौहार हमारे भारत में बड़ा ही फेमस है, जो हर साल सात फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक मनाया जाता है। जिसमें सात फरवरी यानी रोज डे से वैलेंटाइन वीक की शुरूआत होती है। इस सप्ताह को वैलेंटाइन वीक के नाम से भी जाना जाता है। इस पूरे सप्ताह में रोज डे, प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे, किस डे और आखिर में वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया जाता है। इन सभी दिनों में वैलेंटाइन डे को सबसे स्पेशल माना जाता है। जहां इस डे को भारत सहित पूरे विश्व में एक खास अंदाज में मनाया जाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसे संत के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बलिदान से यह दिन जुड़ा है। तो चलिए जानते है इसके बारे में।

जाने संत वेलेंटाइन की कहानी
वैसे तो वैलेंटाइन डे मनाने के पीछे कई किवदंतियां सुनने को मिलती हैं। लेकिन इनमें से सबसे लोकप्रिय संत वेलेंटाइन की कहानी है। इसके मुताबिक तीसरी शताब्दी में एक रोमन पादरी थे। वहीं उस दौरान रोमन के सम्राट क्लॉडियस द्वितीय थे। जिनका मानना था कि यदि सैनिक अकेले रहकर लड़ते हैं, तो वह बेहतर लड़ सकते हैं। लेकिन जब वह प्यार करने लगेंगे तो इससे उनका ध्यान भटक सकता है।

इसलिए सम्राट क्लॉडियस द्वितीय ने सैनिकों के विवाह पर रोक लगा दी थी, लेकिन तब संत वेलेंटाइन ने चोरी-छिपे कई सैनिकों की शादी करवाई। फिर एक दिन संत वेलेंटाइन को पकड़ लिया गया और जेल में डाल दिया गया था। जिसके बाद 269 ईं. में 14 फरवरी को संत वेलेंटाइन को मौत की सजा दे दी गई।

इस प्रकार हुई इस डे की शुरुआत
बता दें कि संत वेलेंटाइन प्यार के प्रचारक थे। इसलिए लोगों का मानना है कि उन्होंने दुनिया को प्यार का संदेश देने के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। इसलिए हर साल 14 फरवरी का दिन प्यार के रूप में सेलिब्रिट किया जाने लगा और इस तरह से वैलेंटाइन डे मनाए जाने की शुरूआत हुई। इस दिन के बाद से ही रोम समेत पूरी दुनिया में 14 फरवरी को प्यार का दिन मनाया जाने लगा।
सोर्स – प्रभात खबर
By: Pooja Singh
Follow us on Instagram- @SadhanaSources