‘जोकर 2’ फिल्म जल्द ओटीटी पर होगा रिलीज, जाने क्या है तारीख

आए दिन कई ऐसी फिल्म रिलीज होती है, जिसे दर्शकों के द्वारा खूब पसंद किया जाता है। वही एक फिल्म ‘जोकर’ रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। यह दर्शको को फिल्म इतनी पसंद आई थी कि तभी से लोग इसके दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे थे। जहां जोकर 2 को थिएटर में रिलीज हुए टाइम हो गया है लेकिन जो लोग ओटीटी पर देखने का इंतजार कर रहे तो उनके लिए बता दे कि जोकर 2 अब ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होने वाली है। आगे हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे।

फिल्म जोकर 2 को वॉर्नर ब्रदर्स ने बनाया है तो पहले जिस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ये फिल्म रिलीज होगी वो एचबीओ मैक्स होगा। अब अगर हम जोकर 2 की स्ट्रीमिंग रिलीज की तारीख के बारे में बात करे, तो वार्नर ब्रदर्स की हालिया रिलीज में से एक पर नजर डालते हैं ताकि इसका अंदाजा लगाया जा सके। एचबीओ के कंटेंट को भारत में जियो सिनेमा पर देखा जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, फ्यूरियोसा: ए मैड मैक्स सागा 24 मई को इसी साल सिनेमाघरों में रिलजी हुआ था। जिसके बाद 16 अगस्त को एचबीओ मैक्स पर रिलीज हुआ था।

बता दे कि, जोकर 2 सिनेमाघरों पर 2 अक्टूबर को रिलीज हुई है तो ये ओटीटी पर रिलीज होने में करीब 45 दिन का समय लेगी। दरअसल, वॉर्नर ब्रदर्स की कोई भी फिल्म रिलीज होने के 45 दिन बाद एचबीओ मैक्स पर रिलीज हो जाती है। हालांकि अभी तक फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर को तारीख सामने नहीं आई है।
Written by Pooja Singh . Edited by Sadhana Bhushan.