तीन कार आपस में टकराई, दुर्घटना में डॉ. की मौत

बिहार के सड़कों पर तेज रफ्तार की वजह से आए दिन दुर्घटना होती रहती है। इसी प्रकार पटना में अथमलगोला थाना क्षेत्र के बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर चंदा गांव के निकट तीन, चार पहिया वाहन आपस में टकराई।
इस घटना में पटना से बेगूसराय जा रहे एक डॉक्टर की मौत हो जाती है। एयरबैग की वजह से ड्राइवर को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। वहीं सूचना के बाद स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मृतक की पहचान बेगूसराय के डॉ बालमुकुंद झा (48) के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. झा बेगूसराय में सरोजिनी हेल्थ केयर एंड रिसर्च सेंटर चलते थे। साथ ही खुद बाल-विशेषज्ञ थे।
डॉ. झा के ड्राइवर ने बताया कि वह डॉ. को लेकर पटना से बेगूसराय जा रहा था। इस बीच एक अनियंत्रित वाहन ने बगल से टक्कर मार दी। जिस वजह से सामने से आ रही है एक दूसरी चार पहिया वाहन से टक्कर हो गई। इसके बाद स्थानीय पुलिस को घटना के विषय में सूचना दी गई। इस दुर्घटना में कितने लोग हताहत हुए। अभी इसकी कोई जानकारी नहीं है।
बंटी कुमार (एएसआई) ने बताया कि सूचना प्राप्त होते हीं स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद घायल डॉक्टर को बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने डॉ. झा को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद डॉक्टर झा के परिजनों को सूचना दी गई। शव को पोस्टमार्टम करने के लिए भेजा गया है। दूसरे गाड़ी में सफर कर रहे हैं लोगों को हल्की चोट आई है।
साभार: न्यूज़4नेशन अभिषेक ठाकुर की कलम से….