दिल्ली की कमान अब रेखा गुप्ता के हाथ

देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव हो चुका है। वहीं इस चुनाव का रिजल्ट भी आ चुका है। जहां इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है। अब इसी के साथ बीजेपी ने दिल्ली के नए सीएम का नाम भी घोषित कर दिया है। जी हां! बीजेपी सरकार की कमान अब महिला के हाथ में होगी।

बीजेपी विधायक दल ने रेखा गुप्ता को अपना नेता चुना है। ऐसे में अब रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री होंगी। 27 साल बाद सत्ता में आने वाली भाजपा ने इस बार महिला चेहरे पर भरोसा जताया है। रेखा गुप्ता आज रामलीला मैदान में सीएम पद की शपथ लेंगी। रेखा गुप्ता शालीमार बाग से विधायक चुनी गई है। उनको पार्टी के भीतर जमीनी स्तर पर उनकी सक्रियता और संगठनात्मक कौशल के लिए पहचाना जाता है।

रेखा गुप्ता अब भारतीय जनता पार्टी शासित 21 राज्यों में एकमात्र महिला मुख्यमंत्री होंगी। यह पार्टी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। बता दे कि जहां रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री बनी ही। वहीं प्रवेश वर्मा उप-मुख्यमंत्री के लिए चुने गए है और इसके अलावा विजेंद्र गुप्ता स्पीकर हो सकते हैं।
सोर्स – नव भारत टाइम्स
By: Pooja Singh
Follow us on Instagram- @SadhanaSources