दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मचा भगदड़, कई लोगों की मौत, पीएम ने की दुख जाहिर

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से एक बड़ी खबर सामने आई है। जिसे लेकर चारों तरफ हलचल मची हुई है। जैसा का आप सब जानते जनवरी से शुरू हुआ महाकुंभ स्नान करने का सिलसिला, जिसके बाद से देश के चारों तरफ से श्रद्धालु कुंभ स्नान करने के लिए ट्रेन से सफर कर रहे है। जहां इस सफ़र में भगदड़ मचने के कारण कई लोगों की जान भी चली जा रही है।

अब इसी बीच दिल्ली के रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात मची भगदड़ में 18 यात्रियों की दम घुटने से मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 16 पर कुंभ जाने वाले यात्रियों की भीड़ क्षमता से बहुत ज्यादा हो गई थी। ये यात्री प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों का इंतजार कर रहे थे। इस घटना में कई लोग गंभी रूप से घायल हो गए है, तो वहीं कई लोगों के मौत की खबर भी सामने आई है।

बता दे कि, इस भगदड़ में 10 महिलाओं, पुरुषों और 3 बच्चों समेत 18 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है।

भगदड़ में घायल हुए लोगों को लोकनायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्टेशन पर आरपीएफ के अलावा एनडीआरएफ की टीम पहुंच गई। भीड़ को नियंत्रित करने के बाद स्पेशल ट्रेन चलाई गई है।

पुलिस उपायुक्त (रेलवे) ने आधिकारिक बयान में कहा कि प्लेटफार्म संख्या 14 पर पहले से ही काफी भीड़ थी। जब प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन अपने प्रस्थान के लिए वहां इंतजार कर रही थी। अधिकारी ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस और भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस देरी से चल रही थीं और इन ट्रेनों के यात्री भी प्लेटफार्म संख्या 12, 13 और 14 पर मौजूद थे।

भगदड़ रात करीब 9.55 बजे शुरू हुई, जिसके बाद अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करनी पड़ी। वहीं भगदड़ में अपनी मां को खोने वाले एक यात्री ने कहा कि हम लोग बिहार में छपरा जा रहे थे जहां हमारा घर है। हम ग्रुप में थे। लोग एक दूसरे को धक्का दे रहे थे। इस हंगामे और भगदड़ में मेरी मां की मौत हो गई। मेरी मां का इलाज कर रहे डॉक्टर ने पुष्टि की है कि मेरी मां की मौत हो गई है। वहीं इसके अलावा अन्य घायल हुए लोगों का अस्पताल में इलाज़ चल रहा है।
साभार: नव भारत टाइम्स
पूजा सिंह के द्वारा प्रस्तुत
Follow us on Instagram- @SadhanaSources