दीपिका के माता – पिता अपनी नातिन से मिलने पहुंचे मुंबई, तस्वीर वायरल
मशहूर बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण को कुछ दिनों पहले ही मां बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। जहां मुंबई स्थित एक अस्पताल में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपनी नन्ही गुड़िया को जन्म दिया था, जिसे वो हाल ही में घर लेकर पहुंची थीं।

जिसकी तस्वीर भी सामने आई थी। जिसने देखा गया था अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और उनके पति अभिनेता रणवीर सिंह अपनी बेटी के संग नजर आए थे। वही अब दीपिका के माता-पिता अपनी नातिन से मिलने मुंबई पहुंच चुके है। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है।
बता दे कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के ससुराल वाले अब तक उनकी बेटी का ध्यान रख रहे हैं लेकिन अब उन्हें और उनकी बेटी को मायके का भी साथ मिल गया है। जहां उनके माता – पिता कुछ देर पहले ही मुंबई पहुंचे हैं। जिसकी तस्वीर भी सामने आई है। जिसमे देखा जा सकता अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के माता-पिता काले रंग की गाड़ी से उनके घर पहुंचे है। जब प्रकाश पादुकोण की गाड़ी घर के अंदर जा रही थी, तब मीडिया ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया।
जब दीपिका पादुकोण के माता-पिता घर के अंदर जा रहे थे। तब मीडिया ने उनसे बात करने की कोशिश की लेकिन तब तक वो अंदर जा चुके थे। यह नजारा देख ऐसा लग रहा था कि उन्हें नातिन से मिलने की जल्दी थी।
बता दे कि, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह सहित पूरा परिवार इस नन्हीं गुड़िया के आने पर काफी खुश है। जहां नन्हे मेहमान के आने से पूरा परिवार काफी खुश और गदगद नजर आ रहा है।