नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजेन्द्र यादव का बनमनखी विधानसभा क्षेत्र में भव्य स्वागत
बनमनखी
रिपोर्ट – बिट्टू कुमार
मो. – 9471650140
संपादित (edited by): रजत रंजन
फोटो साभार: बिट्टू कुमार

पूर्णिया जिला के नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजेन्द्र यादव का बनमनखी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसियों ने गाजे बाजे के साथ कोशी आईबी में एक समारोह आयोजित कर भव्य स्वागत और अभिनन्दन किया गया। इससे पूर्व बनमनखी कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मोटरसाइकिल जुलूस के साथ बाजार घुमाया गया। कार्यकर्ता और नेताओं ने जिलाध्यक्ष को फुल की माला, बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। इसके अलावे जिला से आए एवं स्थानीय कांग्रेसियों को फुल की माला पहनाकर स्वागत किया। मौके पर जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि जबसे जिलाध्यक्ष का दायित्व मिला है तबसे लगातार मिटिंग को लेकर पटना, दिल्ली का दौरा कर रहे हैं। इधर तीन-चार दिन से विभिन्न प्रखंड का भ्रमण करना शुरू कर दिए हैं। उन्होंने कहा एक-एक पुराने कांग्रेसियों के घर पहुंचकर उन्हें फिर से जोड़ने का काम कर रहे हैं। एक जमाना था हर घर में कांग्रेसी थे। उन्होंने कहा पूर्णिया में राहुल गांधी ने एक आवाज बनाकर मुझे भेजने का काम किया है। उन्होंने कहा पंचायत समिति से अपना राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी फिर वहां से कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष, प्रभारी अब जिलाध्यक्ष का दायित्व मिला है।उन्होंने इस दौरान केन्द्र की वर्तमान सरकार पर भी हमला बोला। जिलाध्यक्ष से कहा बनमनखी शुरू से हीं कांग्रेस का गढ़ रहा है जबसे राजद का सीट हुआ तबसे आठ बार हारी है। उन्होंने बनमनखी विधानसभा को पुनः कांग्रेस सीट करवाने का मांग किया है। इस दौरान कांग्रेस के अन्य वक्ताओं ने भी अपना-अपना विचार प्रकट किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष श्याम यादव ने किया। वहीं मंच संचालन पूर्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संजीव यादव ने किया।