नव पद स्थापित एसडीओ को अंगवस्त्र एवं रामायण भेंट कर विहिप शिष्टमंडल ने किया स्वागत
रिपोर्ट: बिट्टू कुमार
संपादित (edited by): रजत रंजन
फोटो साभार: बिट्टू कुमार

बनमनखी, पूर्णिया – बनमनखी अनुमंडल की नव पद स्थापित एसडीओ श्री प्रमोद कुमार को विहिप बजरंगदल शिष्टमंडल ने अंग वस्त्र एवं रामायण भेंट कर स्वागत किया। शिष्टमंडल में विहिप प्रखंड अध्यक्ष सह समाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर तिवारी, उपाध्यक्ष श्रीकांत तिवारी, प्रखंड मंत्री सुधीर कुमार यादव, सह मंत्री नवीन कुमार, श्री संतोष कुमार झा, गौरक्षा प्रमुख अर्जुन यादव शामिल थे।


शिव शंकर तिवारी ने अनुमंडल की विधि व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाए रखने एवं सामाजिक सहयोग की बातें कहीं। एसडीओ प्रमोद कुमार ने बनमनखी अनुमंडल की विधि व्यवस्था पूर्व से बेहतर बनाये रखने का आस्वासन दिया। सरकारी कार्यो के साथ साथ समाजिक कार्यो में भी साथ दूगां। विहिप बजरंगदल शिष्टमंडल ने हार्दिक शुभकामनाएँ दी।