नहीं रहे कामेश्वर चौपाल, रखी थी राम मंदिर नीव की पहली ईंट

राम मंदिर नीव की पहली ईंट रखने वाले एवं राम मंदिर के ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल का निधन हो गया है। संघ ने उन्हें प्रथम कर सेवक का दर्जा प्रदान किया था। पूर्व में वो बिहार विधान परिषद के सदस्य भी थे। उनका निधन बीजेपी के लिए अपूर्णीय क्षति है।
कामेश्वर चौपाल का रिटर्न दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल ल में इलाज कराने के दौरान हुआ। वो पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।

बिहार बीजेपी ने एक्स हैंडल पर ट्वीट करते हुए कामेश्वर चौपाल को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देते हुए लिखा गया कि राम मंदिर की पहली ईंट रखने वाले, पूर्व विधान पार्षद, दलितों के नेता, श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के स्थाई सदस्य, विश्व हिंदू परिषद के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष श्री कामेश्वर चौपाल जी के निधन की खबर सामाजिक क्षति है।

उन्होंने संपूर्ण जीवन सामाजिक और धार्मिक कार्यों में समर्पित किया। मॉं भारती के सच्चे लाल थे। ईश्वर पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं उनके परिजनों को संबल प्रदान करें। बिहार भाजपा की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि।
साभार: नवभारत टाइम्स
Written By: Abhishek Thakur
Follow us on Instagram- @SadhanaSources