नाबालिग संग नौकरानी ने की हद पार, कई बार किया यौन शोषण
रिपोर्ट: अभिषेक ठाकुर
संपादित (edited by): रजत रंजन
साभार: इंडिया डेली
फोटो साभार: गूगल

हैदराबाद से नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। 28 वर्षीय महिला ने नाबालिग के साथ यौन शोषण किया है। पीड़ित के घरवालों की शिकायत पर महिला के खिलाफ आई.पी.सी और पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। यह घटना हैदराबाद के जुबली हिल्स पुलिस स्टेशन क्षेत्र के एक सर्वेंट क्वाटर की है।

आरोपी महिला नौकरानी का काम करती है। पीड़ित और उसकी मॉं के साथ ही रहती थी। महिला पर पीड़ित की मॉं ने आरोप लगाया है। आरोप में कहा गया कि महिला ने बहला-फुसलाकर पीड़ित का यौन शोषण किया है। साथ ही पीड़ित पर शांत रहने का दबाव भी बनाया गया था। इसके बाद पुलिस ने पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया।