पाक ने कई जगहों पर सीजफायर का उल्लंघन किया
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि पाक पिछले कुछ घंटों से सीजफायर का फिर से उल्लंघन कर रहा है। जबकि, भारतीय सेना कार्रवाई कर इससे निपट रही है।
भारत-पाक के बीच हुए सीजफायर समझौते के कुछ ही घंटे बाद पाक ने कई जगहों पर सीजफायर का उल्लंघन किया है। विदेश मंत्रालय ने इस विषय पर रात करीब 11 बजे एक प्रेस वार्ता की। विदेश सचिव मिसरी ने कहा कि पाक पिछले कुछ घंटे से सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। सेना कार्रवाई कर मामले को निपट रही है। सेना इस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। साथ ही सेना को सख्त और ठोस कदम उठाने का आदेश भी दे दिया गया है।
भारत-पाक युद्ध लगभग 86 घंटों के बाद शनिवार शाम 5 बजे खत्म हो गया। क्योंकि दोनों देशो ने सीजफायर पर सहमति बना ली थी। लेकिन, ठीक 3 घंटे बाद पाक ने अपना नापाक इरादा सामने लाते हुए सीजफायर का उल्लंघन कर दिया। शनिवार रात पाक ने संघर्षविराम का उल्लंघन कर भारी मात्रा में गोलाबारी की। वहीं एक संदिग्ध ड्रोन की वजह से कश्मीर के बारामूला में धमाका हुआ था।
साभार: आज तक
written by Abhishek Thakur ..Edited by Sadhana Bhushan