प्रयागराज की अनामिका ने 13000 फीट ऊंचाई पर लहराया महाकुंभ का झंडा
प्रयागराज की अनामिका शर्मा ने बैंकाक में 13000 फीट की ऊंचाई से स्काई डाइविंग करते हुए महाकुंभ का आधिकारिक झंडा लहराया। यह करते हुए उसने एक किर्तिमान स्थापित किया।
इस माध्यम से अनामिका ने पूरे विश्व को महाकुंभ में आने का निमंत्रण दिया।

अनामिका शर्मा सबसे कम उम्र की सी लाइसेंस धारी भारतीय महिला स्काईडाइवर है। इससे पहले भी वह 13000 फीट की ऊंचाई से “जय श्री राम” और “राम मंदिर” का ध्वज लेकर छलांग लगा चुकी है। उसकी यह उपलब्धि पूरे हिंदुस्तान के लिए गर्व का विषय है।

वर्तमान में अनामिका शर्मा ने एक और नई उपलब्धि की तैयारी कर ली है। महाकुंभ 2025 के बाद अनामिका शर्मा संगम में लैंड करेंगी। अनामिका प्रयागराज के मेला अधिकारी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने की इच्छा रखती है। उनकी इच्छा है कि महिला दिवस से पहले वह संगम पर लर्निंग कर महिला सशक्तिकरण का एक चेहरा बनना चाहती है। इसके अलावा अनामिका एक कुशल स्कूबा डाइवर भी है।

अनामिका शर्मा सबसे कम उम्र की भारतीय सी-लाइसेंसधारी स्काईडाइवर है। उसके पिता अजय कुमार शर्मा भारतीय वायु सेना में थे। और एक योग्य और अनुभवी स्काई डाइपविंग प्रशिक्षक भी है। पिता के कहने पर ही अनामिका ने स्काई ड्राइविंग में अपनी किस्मत आजमाई। आज अनामिका(24) अमेरिका के यूएसपीए की सी-लाइसेंसधारी स्काईडाइवर है।

Follow us on Instagram- @SadhanaSources
