Bringing Today's Stories and news to Your Screen

GeneralNewnessNews

बगैर लाइसेंस वाली मांस- मछली दुकान बंद होगी—कार्यपालक पदाधिकारी

बगैर लाइसेंस वाली मांस- मछली दुकान बंद होगी—कार्यपालक पदाधिकारी
बनमनखी (पूर्णिया)(बिट्टू कुमार)-शहर में मांस -मछली एवं मुर्गा बेचने वाले दुकानों की बाढ़ आ गई है, और हर सड़क किनारे एवं गली मोहल्ले में मीट मछली की दुकान अवैध तरीके से संचालित हो रही है ।अब नगर विकास एवं आवास विभाग बिहार सरकार ने राज्य के सभी नगर निकायों को अवैध रूप से संचालित मांस मछली दुकानों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया गया है ।नगर विकास विभाग एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव ने इस संबंध में बिना लाइसेंस के संचालित दुकानों के खिलाफ अभियान चलाकर इसे बंद करने का निर्देश दिया है बिना अनुज्ञप्ति(लाइसेंस)वाली ऐसी दुकानों को बंद कराया जाएगा। साथ ही स्वच्छता मानक का पालन नहीं करने वाले मांस मछली की दुकान बंद होगी।
नगर विकास विभाग के अनुसार शहरी क्षेत्र में बिना अनुज्ञप्ति के दुकान चलाई जा रही है जिससे सार्वजनिक स्वास्थ्य ,स्वच्छता और कानूनी व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। विभागीय निर्देश में कहा गया है कि बिहार नगर पालिका अधिनियम 2007 की धारा 345 के प्रावधानों का उल्लंघन कर अवैध रूप से मांस मछली की बिक्री की जा रही है ।कई दुकानों में निर्धारित स्वच्छता मानको का पालन नहीं किया जा रहा है और खुले में और स्वास्थ्यकर परिस्थितियों में खाद्य पदार्थों का विक्रय किया जा रहा है जिससे आम नागरिकों के स्वास्थ्य को खतरा उत्पन्न हो रहा है ।जांच में यह भी सामने आई है कि कई दुकानें धार्मिक स्थलों, शैक्षणिक संस्थाओं और भीड-भाड वाले सार्वजनिक स्थानों के निकट संचालित हो रही है जो नियमों के विरुद्ध है ।ऐसी गतिविधियां सामाजिक संवेदनशीलता और सार्वजनिक व्यवस्था को प्रभावित कर सकती है। कार्यपालक पदाधिकारी श्री आदित्य कुमार ने कहा विभाग के द्वारा स्पष्ट कहा गया है कि बिना अनुज्ञप्ति संचालित दुकानों के विरुद्ध नगर पालिका अधिनियम की धारा 345 (4 )के तहत विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार ने कहा है कि शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ ,सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है तथा नागरिकों से भी नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
सड़क किनारे मांस मछली की दुकान रहने के कारण लोगों को कई तरह के बुनियादी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राह चलते लोगों को नाक पर रूमाल रखकर किसी प्रकार सड़क पर चलते हैं ।नियमित रूप से साफ सफाई नहीं होने का नतीजा होता है की दुर्गंध उत्पन्न हो रहा है जिससे स्थिति और भी दयनीय है ।कार्यपालक पदाधिकारीआदित्य कुमार ने कहा कि इसके अनुपालन के लिए टीम का गठन कर नगर परिषद क्षेत्र में अभियान चलाकर सड़क किनारे संचालित हो रही दुकानों को बंद कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *