Bringing Today's Stories and news to Your Screen

Politics

बनमनखी विधानसभा में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरनीय नरेंद्र मोदी जी के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम “मन की बात ” का 130वां एपीसोड पूरे विधानसभा में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम देशवासियों द्वारा पर्व की तरह मनाया गया

बनमनखी (बिट्टू कुमार) बनमनखी विधानसभा में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरनीय नरेंद्र मोदी जी के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम “मन की बात ” का 130वां एपीसोड पूरे विधानसभा में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम देशवासियों द्वारा पर्व की तरह मनाया गया।जगह जगह सार्वजनिक जगहों या निजी आवास पर सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री जी के मन की बात को रेडियो, मोबाईल या दूरदर्शन पर सुने।इस कार्यक्रम में एक पेड़ मां के नाम, श्री अन्न आदि पर चर्चा की गई।मोटा अनाज या श्री अन्न पर जोर देने का प्रधानमंत्री जी ने आह्वान किया। बनमनखी के माननीय विधायक श्री कृष्ण कुमार ऋषि जी ने अपने आवास बूथ संख्या 64 पर स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा जिला प्रवक्ता दिलीप झा, विधानसभा संयोजक अजय सिंह,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष संतोष चौरसिया, नवनीत सिंह, राजेश रंजन यादव, मंटू दास,नवरंग मंडल,अश्विनी भार्गव, सुरेन्द्र साह, योगेन्द्र मंडल, रमण महतो, सुशील निराला, अमित कुमार, गुलशन कुशवाहा, संतोष गुप्ता संतोष चौधरी, पिंटू सिंह नरेंद्र झा, मिथिलेश झा आदि कार्यकर्ता लगे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *