बलूचिस्तान ने पाकिस्तान से अलग होने का किया ऐलान
पाकिस्तान में चल रही आंतरिक कलह देश की सरकार के साथ ही सेना के लिए भी चिंता का विषय है। हम बात कर रहे हैं बलूचिस्तान (Balochistan) की, बलूचिस्तान, पाकिस्तान का ऐसा प्रांत है, जहाँ पिछले कुछ सालों से लोग सरकार के साथ ही सेना के भी विरोध में हैं।
बलूच अलगाववादी काफी समय से बलूचिस्तान को पाकिस्तान से आज़ाद कराने की मांग कर रहे हैं। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) जैसे कई अलगाववादी संगठन, समय-समय पर पाकिस्तानी सेना और पुलिस पर हमले भी करते हैं।
बलूचों के अनुसार, पाकिस्तानी सरकार और सेना उनके साथ भेदभाव करती है, उनके लोगों को ज़बरदस्ती अगवा कर लिया जाता है, उनकी हत्या कर दी जाती है, उनके मानवाधिकारों का हनन होना है। ऐसे में बलूचों में पाकिस्तानी सरकार, सेना और दूसरे प्रांतों के लोगों के प्रति भी नाराज़गी है और वो बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग करना चाहते हैं।
बलूच नेता मीर यार बलूच ने बलूचिस्तान की आज़ादी का ऐलान करते हुए कहा कि बलूचिस्तान, पाकिस्तान का हिस्सा नहीं है। मीर ने भारत समेत दुनिया के सभी देशों से समर्थंन की गुहार लगाई है।
सोर्स – पत्रिका न्यूज …