बिहार में मखाना बोर्ड बनाने की घोषणा, किसानों की होगी बल्ले – बल्ले

1 फरवरी यानी शनिवार को देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया। जिसमें काफी कुछ चीजों का जिक्र हुआ। जहां इस बजट में बिहार में मखाना बोर्ड बनाने का ऐलान किया गया है। इस मखाना बोर्ड की स्थापना से राज्य में मखाना उद्योग को बढ़ावा तो मिलेगा ही, साथ ही कई किसानों और व्यापारियों को इसका सीधा फायदा मिलेगा।
वित्त मंत्री ने आम बजट में बिहार के लिए कई खास घोषणाएं की हैं। जिसमें सबसे महत्वपूर्ण मखाना बोर्ड की स्थापना को माना जा रहा है। बिहार में मखाना बोर्ड की स्थापना से किसानों, व्यापारियों को फायदा मिलेगा और राज्य में मखाना उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।
मखाना लंबे समय से भारतीय खानपान में शामिल किया जाता है। देश में मखाना की सबसे अधिक खेती बिहार में होती है, और मखाना बोर्ड के गठन से राज्य के किसानों को काफी लाभ होने की उम्मीद है। इस बोर्ड का मुख्य उद्देश्य राज्य में मखाना उद्योग को बढ़ावा देना है। वहीं मखाना उत्पादन करने वाले किसानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे मखाना के उत्पादन और संवर्धन को बहुत बढ़ावा मिलेगा।
मखाना उद्योग न केवल बिहार की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ कर रहा है, बल्कि किसानों के लिए आय के नए अवसर भी उत्पन्न कर रहा है।
Written by Pooja Singh..pic credit goes to AI by Sadhana Bhushan.