बिहार में हुए जाति जनगणना से राहुल गांधी व्यथित, कहा इस जनगणना से कोई फायदा नहीं

पटना में राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं को संबोधित किया। संबोधन में उन्होंने कहा कि बिहार में हुए जाति जनगणना पर उन्हें भरोसा नहीं है। अगर, उनकी सरकार बनती है तब वह फिर से जाति जनगणना करवाएंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें बिहार में तेलंगाना की तरह जाति जनगणना करवाना आवश्यक है। क्योंकि इससे दलित अल्पसंख्यक पिछड़ी गरीब और सामान्य वर्ग की जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज देश के सत्ता संचालन में दलित और पिक्चरों की भागीदारी नहीं है। दलितों को प्रतिनिधि तो बनाया गया। लेकिन, सत्ता संरचना में उनको कोई महत्व नहीं दिया गया।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह दलितों को केवल टिकट देते हैं। लेकिन उनको उनका अधिकार नहीं दिया जाता। हमारी सरकार न्यायपालिका, मीडिया संस्थानों, और ब्यूरोक्रेसी में उनकी कितनी भागीदारी होगी यह भी तय करेगी। कांग्रेस पार्टी दलित पिचकारी और आदिवासियों को उनका अधिकार दिलवाना चाहती है।

राहुल गांधी के अनुसार 200 बड़ी ऐसी कंपनियां है जिसमें एक भी दलित ओबीसी और आदिवासी नहीं है। हिंदुस्तान के बजट निर्धारण का काम केवल 90 लोग करते हैं। इनमें सिर्फ 3 दलित है। जो 3 दलित अधिकारी हैं उन्हें छोटा-मोटा विभाग दे दिया गया है।
साभार: प्रभात खबर
Follow us on Instagram- @SadhanaSources
