बोर्ड एग्जाम देने जा रही थी छात्रा को मिला ब्वॉयफ्रेंड, कर ली शादी

इस वक्त पूरे भारत में बोर्ड एग्जाम जोर-शोर पर है। सभी विद्यार्थी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। इसी बीच एक अजीबो-गरीब मामला का वीडियो सामने आया है।
वीडियो में एक छात्रा दिख रही है। जो बोर्ड एग्जाम से ज्यादा अपने शादी पर ध्यान केंद्रित कर रही थी। वह परीक्षा केंद्र ने जाकर अपने ब्वॉयफ्रेंड से मिली। और उससे शादी भी कल ली।
यह मामला बिहार का है। यह वीडियो 22 फरवरी को लोगों के सामने आया। इस दिन बिहार बोर्ड की अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी।

इस वीडियो में एक लड़की दिखती है। जो बोर्ड एग्जाम देने जा रही होती है। लेकिन, रास्ते में उसका ब्वॉयफ्रेंड मिल जाता है। फिर, वो लड़का सहजता से लड़की की मांग में सिंदूर भर देता है। इसके बाद लड़की खुशी से झूम उठती है। इस घटना को प्रेमी ने अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
बिहार में दबाव के बीच परीक्षा देती हुई लड़कियां जब यह मान लेती हैं कि अब कोई विकल्प नहीं बचा। तब वो ऐसे रास्तों पर आगे बढ़ जाती हैं।
साभार: लोकमत न्यूज़…
Written by Abhishek Thakur ….. pic sources AI