भारत ने पाकिस्तान के ड्रोन किए नाकाम, चार एयरबेस किए तबाह
Written by Abhishek Thakur. edited by Sadhana Bhushan
शुक्रवार रात को पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ ड्रोन और मिसाइल का उपयोग किया। इसके बदले भारत ने भी जवाबी कार्रवाई की। पाक ने जे एंड के, पंजाब, गुजरात और राजस्थान के कई इलाकों को निशाना बनाने की कोशिश की।

हिंदुस्तान और पाक के बीच चल रहा मतभेद शुक्रवार-शनिवार रात अपने चरम पर पहुंच गया। शुक्रवार शाम को पाक ने 26 भारतीय जगहों को निशाना बनाने की कोशिश की थी।

इसके बाद भारत ने पाक के एयर बेस पर हमला कर दिया। इस कारण पाक ने अपना एयर बेस बंद कर लिया। इसके बाद पाक ने भारत पर फतह-1 मिशाइल का प्रयोग किया। भारतीय सेना ने प्रेसवार्ता में कहा कि एल.ओ.सी पर पाक लगातार अपनी सैन्य क्षमता बढ़ा रहा है।

all pictures credited goes to AI and google.
इसके विपरित शनिवार सुबह भारत ने इस्लामाबाद के करीब स्थित चार एयरबेस को निशाना बनाया। जिससे वहां का दृश्य भयावह हो गया। देर रात पाकिस्तान के सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ़ चौधरी ने टीवी पर बयान जारी करते हुए कहा कि भारत ने विमानों की मदद से हवा से सतह पर मिसाइलें दागी है।
साभार: आज तक