भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बात अंडर-19 T20 वर्ल्ड कप जीत लिया

निक्की प्रसाद की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अंडर-19 T20 वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया। इसके साथ यह दूसरा मौका है जब भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ियों ने अंडर-19 T20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया है।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इससे पहले शेफाली वर्मा की कप्तानी में साल 2023 में अंडर-19 T20 वर्ल्ड कप जीता था।

अंडर-19 T20 वर्ल्ड कप 2025 में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में 82 रन बनाए थे। जवाबी कार्यवाही करते हुए भारत ने 11.2 ओवर में एक विकेट खोकर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लिया।
साभार: जागरण
Written By: Abhishek Thakur
Follow us on Instagram- @SadhanaSources