मशहूर प्लेबैक गायक उदित नारायण पर सुपौल फैमिली कोर्ट ने लगाया ₹10 का जुर्माना।

मशहूर प्लेबैक गायक उदित नारायण पर सुपौल फैमिली कोर्ट ने लगाया ₹10 का जुर्माना। आइए जानते हैं पूरी कहानी।
सुपौल: मशहूर प्लेबैक सिंगर उदित नारायण के खिलाफ बिहार के सुपौल फैमिली कोर्ट ने ₹10 का जुर्माना लगाया है। सुपौल के परिवार न्यायालय में उनकी पहली पत्नी ने मुकदमा किया है। सोमवार को मामले की सुनवाई की तारीख थी। लेकिन उदित नारायण न्यायालय में उपस्थित नहीं हो पाए। इसके बाद परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राहुल उपाध्याय ने उदित नारायण पर ₹10 का जुर्माना लगाते हुए जवाब दाखिल करने की अगली तारीख तय की। अगली सुनवाई 28 जनवरी 2025 को होनी है।

ये है मामला:
उदित नारायण की पत्नी ने रंजना नारायण ने वर्ष 2022 में उदित नारायण पर दाम्पत्य जीवन पुनर्स्थापित करने के लिए परिवार न्यायालय में एक परिवाद दायर किया। रंजना नारायण के वकील अजय कुमार ने बताया कि मामले की सुनवाई सोमवार को होनी थी। लेकिन उदित नारायण नहीं आ सके। और उनकी तरफ से किसी वकील ने जवाब जवाब दिया।

रंजना नारायण ने क्या कहा: उन्होंने कहा कि न्यायालय पर उन्हें पूरा भरोसा है। न्यायालय से उन्हें न्याय अवश्य मिलेगा।
वो उदित नारायण के साथ रहना चाहती हैं। क्योंकि वो बीमार रहती हैं। उन्होंने ये भी कहा कि जब वो मुंबई जाती हैं, तब उनके पीछे गुंडे लगाए जाते हैं। इसलिए अब उन्हें केवल न्यायालय पर भरोसा है।
सोर्स – ईटीवी भारत

अभिषेक ठाकुर – 9241474055