Bringing Today's Stories and news to Your Screen

NewsPolitics

मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना अन्तर्गत ठाकुर बाबा स्थान से बनमनखी धमदाहा पथ तक बनने वाली सड़क का शिलान्यास बनमनखी के विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक कृष्ण कुमार ऋषि द्वारा किया गया।

बनमनखी (पूर्णिया)(बिट्टू कुमार)-बनमनखी नगर परिषद् क्षेत्र के वार्ड नंबर 23 में बुडको द्वारा कार्यान्वित मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना अन्तर्गत ठाकुर बाबा स्थान से बनमनखी धमदाहा पथ तक बनने वाली सड़क का शिलान्यास बनमनखी के विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक कृष्ण कुमार ऋषि द्वारा किया गया।इस सड़क के बन जाने से आवागमन में काफी सुविधा होगी।इस अवसर पर वहां उपसभापति श्रीमती प्रमीला देवी, स्थानीय वार्ड पार्षद शंकर कुमार सुमन, पूर्व जिलाध्यक्ष वीर नारायण गुप्ता, जिला प्रवक्ता दिलीप झा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष संतोष चौरसिया, बड़हरा कोठी मंडल अध्यक्ष मंटू कुमार दास, अशोक मुखिया, अनिल यादव, सरबी ऋषि आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *