मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दो पशु तस्कर
मंगलवार की बीती रात मुठभेड़ के दौरान हसायन कोतवाली पुलिस ने दो पशु तस्करों को अपनी गिरफ्त में लिया। यह मुठभेड़ अभयपुरा मोड़ पर हुई। जिसमें दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दोनों बदमाशों की पहचान हो चुकी है। एक की पहचान मुकीम उर्फ चूहा जबकि दूसरे की पहचान रहमान के रूप में हुई है। यह दोनों हाथरस के मेवली गांव के रहने वाले हैं। बुधवार को अपर पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि उन्हें कुछ संदीप लोगों की सूचना मिली थी। और सूचना के अनुसार ही उन दोनों लोगों को गिरफ्तार किया गया।

जब पुलिस उन दोनों पर डॉबीज बनाने गई तो दोनों फायरिंग करने लगे। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई जिसमें दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। दोनों के पास से दो खोखे, दो तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।पुलिस वही पूछताछ में दोनों बदमाशों ने बताया कि वह पशु चोरी और टप्पेबाजी जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। उन्होंने बताया कि 25 जनवरी की रात वे ढडौली से दो भैंस चुराई थी। जिन्हें सिरसागंज की पैठ में बेचकर पैसे आपस में बांट लिए।

पुलिस रिकॉर्ड से पता चला की मुकीम (चूहा) के खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट आबकारी एक्ट एवं गैंगस्टर एक्ट समेत 24 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। वर्तमान में पुलिस बदमाशों के अन्य साथियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
साभार: हिंदुस्तान समाचार
Follow us on Instagram- @SadhanaSources
