मॉं बनी बेटी की जगह दुल्हन, सास और दामाद ने रचाई शादी

वर्तमान में अलीगढ़ से एक खबर तेजी से फ़ैल रही है। जिसके अनुसार सास (सपना) को दामाद (राहुल) लेकर भाग गया था। ये वही सास है। जिसने अपनी बेटी के लिए चुने गए वर का चयन खुद के लिए कर लिया। वर्तमान में सपना और राहुल एक साथ रह रहे हैं। जिस वजह से समाज में लोग उनका मजाक बना रहे हैं। लेकिन, इस बात से सपन या राहुल को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।
अलीगढ़ के मडराक थाना इलाके की यह घटना है। सास और दामाद अब एक साथ ही जिएंगे-मरेंगे। यहां तक कि सपना को उसके पति और बच्चों ने समझाया। साथ ही दो दिनों तक काउंसलिंग भी करवाई गई। लेकिन, कोई फायदा नहीं हुआ। यहां तक कि सपना ने कोर्ट मैरेज करने की बात की है। इतना कुछ होने के बाद भी सपना का पति जितेन्द्र उसे अपने साथ रखने को तैयार हो गया। लेकिन, सपना ने मना कर दिया।

इसके बाद जितेन्द्र ने सपना पर आरोप लगाया कि वह घर से ₹3 लाख नगद और 5 लाख के गहने लेकर भागी है। इसके साथ बेटी की शादी के शगुन के रूप में राहुल के घरवालों को ₹1 लाख नगद भी दिए थे। साथ ही सपना और राहुल को मोबाइल भी दिलाया गया था। जितेन्द्र ने कहा कि सारी नगदी, जेवर और मोबाइल उसे वापस दिलाया जाए। मीडिया रिपोर्टों की मानें तो मडराक थाना प्रभारी इन सब आरोपों की जॉंच करेंगे।
साभार: एनडीटीवी इंडिया, अभिषेक ठाकुर की कलम से .
