मोहन सिंह बिष्ट बनाए गए दिल्ली विधानसभा के डिप्टी स्पीकर

दिल्ली में मुस्तफाबाद विधानसभा के विधायक मोहन सिंह बिष्ट को डिप्टी स्पीकर चुना गया है। मोहन सिंह बिष्ट के सामने यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रखा था। और इस प्रस्ताव का समर्थन मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने किया।
जबकि दिल्ली में विधानसभा स्पीकर का पद भाजपा के वरिष्ठ नेता विजेंद्र गुप्ता संभाल रहे हैं।
करावल नगर से रह चुके हैं कई बार विधायक
मोहन सिंह बिष्ट दिल्ली राजनीति के बहुत ही अनुभवी और मंझे हुए नेता हैं। वह करावल नगर से कई बार विधायक चुने गए हैं। जबकि इस बार वो मुस्तफाबाद सीट से विधायक चुने गए हैं। उन्होंने आप के आदिल अहमद खान को 17 हजार से अधिक मतों से पराजित किया है।

बीजेपी ने इस बार करावल नगर से कपिल मिश्रा को टिकट दिया था
मोहन सिंह बिष्ट इस सीट से 1998 में पहली बार विधायक चुने गए थे। और 2015 तक इस सीट पर कायम रहे। लेकिन, 2015 के चुनाव में कपिल मिश्रा के हाथों बिष्ट को पटखनी मिली। उस समय कपिल मिश्रा आप के कार्यकर्ता थे। इसके बाद कपिल मिश्रा बीजेपी में शामिल हो गए। इसके बाद मोहन बिष्ट ने एक बार फिर 2020 चुनाव में अपना डंका बजाया। फिर 2025 के चुनाव में उन्हें मुस्तफाबाद से टिकट दिया गया। और इस सीट पर भी उन्होंने अपनी जीत दर्ज की। जबकि कपिल मिश्रा को करावल नगर से टिकट दिया गया था। और उन्होंने वहां से विधायक चुन कर सरकार में मंत्री बने।
साभार: खबर इंडिया टीवी
Follow us on Instagram- @SadhanaSources
