राहुल गांधी देशद्रोही – भाजपा
हाल ही में भाजपा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश में अशांति फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके साथ ये भी कहा कि खोजी मीडिया और अंतरराष्ट्रीय शक्तियों के साथ राहुल की मिली भगत है। इसलिए वो देशद्रोही है। भाजपा सांसद के. लक्ष्मण और संबित पात्रा ने फ्रांसीसी मीडिया “मीडियापार्ट ” की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए राहुल गांधी पर उंगली उठाई थी। इस मामले पर संज्ञान लेते हुए अमेरिका ने इस आरोप को निराशाजनक बताया है।

पात्रा ने दावा करते हुए कहा था कि जॉर्ज सोरोस, अमेरिकी एजेंसियां, खोजी मीडिया संस्थान और राहुल गांधी की त्रिकोणीय समीकरण ने भारत में अशांति और सत्ता परिवर्तन के लिए लोगों में असंतोष फैलाने का काम किया है। इस आरोप के बाद अमेरिकी दूतावास ने भारतीय सत्तारूढ़ सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह आरोप निराशाजनक है।
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट की मानें तो अमेरिकी दूतावास के एक प्रवक्ता ने बताया कि अमेरिका स्वतंत्र संगठनों के साथ पत्रकारों के लिए व्यवसायिक और क्षमता विकास का कार्य करती है। इस तरह इन संगठनों का निर्णय या दिशा प्रभावित नहीं होता है। साथ ही यह भी कहा कि अमेरिका लंबे समय तक दुनिया में पत्रकारिता की स्वतंत्रता का समर्थक रहा है।

भाजपा का आरोप
संबित पात्रा ने दावा करते हुए कहा कि अमेरिकी “डीप स्टेट” ने कुछ पत्रकारों और राहुल गांधी सके साथ मिलकर भारतीय प्रगति को अस्थिर करने का प्रयास किया है। पात्रा ने ये भी कहा कि ये आरोप बिना किसी सबूत के लगाए जा रहे हैं। साथ ही यह भी आरोप लगाया कि अमेरिकी एजेंसियां और जॉर्ज सोरोस ओसीसीआरपी (ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट) को फंड कर रहे हैं। ओसीसीआरपी समूह प्रधानमंत्री मोदी को बदनाम करने के लिए अडानी समूह पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। ओसीसीआरपी का मुख्यालय एम्स्टर्डम में है। यह एक मीडिया मंच है। जो मुख्य रूप से अपराध और भ्रष्टाचार पर ध्यान केंद्रित करता है।

ओसीसीआरपी और कांग्रेस ने दिया जवाब
ओसीसीआरपी ने भाजपा के इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि उनकी वित्तीय जानकारी सार्वजनिक है। और उनके रिपोर्टिंग पर किसी भी प्रकार से दानदाताओं का प्रभाव नहीं पड़ता है। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने इस आरोप को निंदनीय बताया। साथ ही यह भी कहा कि यह संसदीय नियमों का उल्लंघन है।

सोर्स – लाइव हिन्दुस्तान
Written By: – Abhishek Thakur
Contact No.- 9241474055