लड़की ने सउदी के शेख से शादी से किया इन्कार, दंडस्वरूप मामा व पिता ने किया बलात्कार

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर की एक लड़की ने सउदी के बूढ़े शेख से शादी करने से मना कर दिया। इसके बदले उसके पिता और मामा ने दंडस्वरूप उसकी इज्जत लूट ली। मामा और पिता ने सउदी अरब के बूढ़े शेख से ₹2 लाख में लड़की का सौदा कर दिया था।
खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गॉंव की लड़की ने यह आरोप लगाया कि लगभग 2 साल पहले रात में अपने माता-पिता को बात करते सुना था कि सउदी का बूढ़ा शेख लड़की के बदले ₹2 लाख रूपया देगा। सुबह लड़की के मना करने पर उसके माता-पिता ने उसे बहुत डराया-धमकाया। इसके बाद वो घर छोड़कर चली गई। तो पिता ने अपनी बेटी पर गलत आरोप लगाकर थाने में शिकायत की।

23 जुलाई की रात लगभग 1 बजे मामा उसके कमरे में आए। और सबका सिखाने के नाम पर लड़की का बलात्कार किया। लड़की ने सारा वृतांत अपनी मॉं को सुनाया। फिर मॉं ने पिता को बताया। इसके बाद पिता ने मॉं को दूध लाने भेजा। मॉं के जाते ही पिता ने दरवाजा बंद कर अपनी बेटी का बलात्कार किया। इसके बावजूद थाने में लड़की की सुनवाई नहीं हो रही थी। इसके बाद लड़की ने पुलिस कप्तान को रजिस्ट्री के माध्यम से प्रार्थना पत्र भेजा। लेकिन, फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। अंततः लड़की को न्यायालय का रुख करना पड़ा।
संबंधित मामले की जानकारी देते हुए सीओ अजीत चौहान ने कहा कि लड़की के मामा और पिता पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। और लड़की की मॉं समेत 4 अन्य पर धमकाने का मामला दर्ज किया गया है।
साभार: हिन्दुस्तान
अभिषेक ठाकुर के कलम से