लॉरेंस बिश्नोई: छात्र राजनेता के रास्ते उसने अपराध की दुनिया में रखा कदम
क्राइम की दुनियां में कई ऐसे गैंगस्टर है, जो काफी सुर्खियों में बने रहते है। जिसका नाम क्राइम की दुनिया में काफी मशहूर है। जिनमे से एक है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई जिनका नाम मर्डर और एक्सटॉर्शन के मामलों में बार-बार सुर्खियों में आता रहा है, जबकि वह 2014 से ही जेल के अंदर है। सलाखों के पीछे से ही वह देश-विदेश में फैला क्राइम नेटवर्क चलाता है।

प्रवर्तन निदेशालय, नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी समेत तमाम राज्यों की पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर रखे हैं। पिछले साल पंजाब सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में भी लॉरेंस की भूमिका सामने आई थी। लॉरेंस बिश्नोई पंजाब के फाजिल्का का रहने वाला है। एक संपन्न किसान परिवार में जन्मा लॉरेंस बिश्नोई 2010 में पढ़ाई के लिए चंडीगढ़ आया था। कॉलेज में उसकी जिंदगी ऐसी पलटी कि अब वह क्राइम की दुनियां में मशहूर हो चुका है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि लॉरेंस बिश्नोई पंजाब के धत्तरांवाली गांव का रहने वाला है। उसने 12वीं कक्षा तक अबोहर में पढ़ाई की। इसके बाद कॉलेज के लिए 2010 में चंडीगढ़ चला गया। वह डीएवी कॉलेज में पढ़ता था। वह पंजाब विश्वविद्यालय के छात्र संगठन (SOPU) का अध्यक्ष भी रहा है।

लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ पहली एफआईआर हत्या के प्रयास की थी। उसके बाद एक और एफआईआर हुई, अप्रैल 2010 में अतिक्रमण की। फरवरी 2011 में बिश्नोई के खिलाफ मारपीट और सेल फोन लूटने का मामला दर्ज किया गया था। तीनों मामले छात्र राजनीति से जुड़े हैं। स्टूडेंट पॉलिटिक्स के रास्ते उसने अपराध की दुनिया में कदम रख दिया। चंडीगढ़ पुलिस के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ शहर में सात एफआईआर दर्ज की गई थीं। चार एफआईआर में उन्हें बरी कर दिया गया और तीन में अदालत में मुकदमा लंबित है।

लॉरेंस बिश्नोई से दो बार पूछताछ करने वाले एक पुलिसकर्मी ने 2022 में बताया था, ‘उसे अपने सीनियर्स की संगति में रहना पसंद था। वह हमेशा कुछ बड़ा करने और धूम मचाने को तैयार रहता था।’ जहाँ साल 2015 में लॉरेंस बिश्नोई मोहाली के पास पुलिस हिरासत से भागने में कामयाब रहा लेकिन उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया गया।

लॉरेंस बिश्नोई ने कॉलेज के दिनों में खिलाड़ियों और पुलिसवालों के बच्चों को साथ लेकर गैंग बनाया था। जहां नेशनल लेवल पर लॉरेंस बिश्नोई का नाम उछला साल 2018 में, जब उसके करीबी सहयोगी संपत नेहरा को पकड़ा गया। जून 2018 में बेंगलुरु से गिरफ्तार संपत नेहरा ने खुलासा किया था कि लॉरेंस ने उसे काले हिरण शिकार मामले में बॉलिवुड स्टार सलमान खान को ठिकाने लगाने का काम सौंपा था। लॉरेंस बिश्नोई पर हत्या, हत्या के प्रयास, जबरन वसूली आदि के दो दर्जन से ज्यादा मामले चल रहे हैं।
Written By: – Pooja Singh