विधायक और नगर परिषद सभापति ने किया सड़क का शिलान्यास
बनमनखी (पूर्णिया)(बिट्टूकुमार). – मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना अन्तर्गत नगर परिषद् बनमनखी क्षेत्रांतर्गत वार्ड नं 26में सुरेश चौधरी के घर से एन एच 107 शिशवा चौक तक पी सी सी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास बनमनखी के माननीय विधायक श्री कृष्ण कुमार ऋषि,सभापति संजना देवी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस सड़क के बन जाने से काफी लोगों को सहुलियत होगी।
इस अवसर पर बनमनखी नगर परिषद् के सभापति श्रीमती संजना देवी जी, उपसभापति प्रतिनिधि वकील मंडल जी, पार्षद सूरज मंडल जी, शिवशंकर मंडल जी, बीस सूत्री अध्यक्ष संतोष चौरसिया जी, भाजपा जिला प्रवक्ता दिलीप झा जी , परमानंद भगत सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।
