श्रीमद्भागवत कथा केवल एक पौराणिक संवाद नहीं बल्कि मोक्ष की दिशा मार्ग दर्शक है।
रिपोर्ट: बिट्टू कुमार
संपादित: रजत रंजन
फोटो साभार: बिट्टू कुमार

बनमनखी (पूर्णिया) – बनमनखी अनुमंडल मुख्यालय के श्री राधा कृष्ण मंदिर ठाकुर बाड़ी में श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा में प्रवचन करते कथा वाचक, श्री कन्हैया दास जी महाराज ने श्रद्धालुओं से कहा कि अमर कथा आत्मा की अमरता और जीवन की नश्वरता का बोध कराती है। उन्होंने श्रीमद्भागवत को सभी शास्त्रों का सार बताते हुए कहा कि यह ग्रंथ भक्ति, आत्मज्ञान और मोक्ष की ओर ले जाने वाली अद्भुत कृति है। उन्होंने जीवन मूल्यों से जुड़ी शिक्षाओं, भक्ति के मार्ग पर चलकर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन व्यवसायी प्रभाती अग्रवाल एवं गीता देवी अग्रवाल के द्वारा कराया जा रहा है। कथा में पहुंचे बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक कृष्ण कुमार ऋषि, बी सूत्री अध्यक्ष संतोष चौरसिया, विहिप प्रखंड अध्यक्ष शिव शंकर तिवारी। विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा शुकदेव मुनि ने राजा परिक्षित को मोक्ष प्राप्ति हेतु एक सप्ताह सुनाया था। श्रीमद् भागवत सनातन धर्म में सबसे उत्तम माना गया है, इस कथा में भगवान् विष्णु के सभी अवतार का वर्णन किया गया है। इस कथा को सुनने के लिए प्रतिदिन आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ रही है। समापन आरती व प्रसाद वितरण से किया गया।

कथा का अनुश्रवण करने वालों अशोक सर्राफ, ममता सर्राफ, गोपाल अग्रवाल, शशि शेखर कुमार, शिव कुमार अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, मांगीलाल अग्रवाल, राजू चांदगोठिया, नीरज भगत, गुडु चौधरी, लता भरतिया, संतोष झा, मोनू भरतिया, रिंकी सर्राफ, आदि लोग उपस्थित हुए।