श्रीलंका में पीएम मोदी को राष्ट्रपति के द्वारा मिला मित्र विभूषण पुरस्कार

मोदी ने कहा ये पुरस्कार 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। यह सम्मान उन्हें आज शनिवार को कोलंबो में प्रदान किया गया। उनको ये पुरस्कार वहां के राष्ट्रपति, अनुरा कुमारा ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को भव्य समारोह में दिया। यह सम्मान उन राष्ट्र के नेता को दिया जाता है जो श्रीलंका के सहयोग में मित्रता में सहयोग से आगे बढ़ने में मदद की हो।

श्रीलंका के राष्ट्रपति ने कहा पीएम मोदी इसके वास्तविक हकदार हैं। वहीं मोदी ने कहा कि दोनों देशों ने उन्होंने समय-समय पर श्रीलंका को आगे बढ़ने में सहायता की है और प्रोत्साहन है। ये पुरस्कार विशेष रूप से धर्म चक्र, पुण्य कलश, ओर नवरत्नों से सजे कमल के प्रतीक के रूप में भारत श्रीलंका के साझा संस्कृति धरोहर को दिखलाता है।

प्रधानमंत्री को ये 22वाँ पुरस्कार है जो अंतराष्ट्रीय सम्मान है जो कि अपने आप में बहुत गर्व ओर सम्मान की बात है। संपूर और सौर ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण परियोजना की शुरुआत की कृषि भंडारण समेत कई परियोजना की शुरुआत की साथ ही ऊर्जा डिजिटल और त्रिपक्षीय समझौते हुए।

भारत, श्रीलंका और यूएआई मिलकर त्रिंकोमाली को ऊर्जा केंद्र में विकसित करने की बात हुई। 7 अरब डॉलर भारत अबतक श्रीलंका को दे चुका है। 780 डॉलर अनुदान के रूप में शामिल है।
साधना भूषण के द्वारा