सर्दी के मौसम में घूमने के है शौक़ीन, तो जाये दिल्ली के इस फेमस जगह
सर्दी के मौसम ने दस्तक दे दी है, जहाँ सुबह शाम अब लोगो को ठण्ड का एहसास होने लगा है। वही सर्दियों के मौसम में वीकेंड पर दिन के समय लोग किसी पार्क, नर्सरी या हेरिटेज घूमने निकल पड़ते हैं। यदि आप भी वीकेंड पर बच्चों के साथ या अपने दोस्तों के साथ घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो फिर आप दिल्ली के चिड़ियाघर में 84 जानवर की प्रजातियों को देख सकते हैं।

यहां पर आप रंग-बिरेंगे पक्षियों को देखकर काफी खुश हो जाएंगे। वही आपके बच्चे भी इन रंग – बिरंगे पक्षियों को देख ख़ुशी से झूम उठेंगे। आपको बता दें कि चिड़ियाघर को दिल्ली का बेस्ट पिकनिक स्पॉट माना जाता है। यही वजह है कि यहां पर देसी और विदेशी पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है।

जाने इसकी खासियत
यहां पर आपको 130 प्रजातियों के लगभग 1350 जानवर और पक्षियां देखने को मिलेंगे। इनमें अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका जैसे देशों के सरीसृप, स्तनधारी और पक्षी भी शामिल हैं। इसके अलावा यहां 200 प्रकार के पेड़ और एक लाइब्रेरी भी है, जहां से पेड़- पौधों, पशु-पक्षियों के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

जाने इस चिड़ियाघर की टिकट
चिड़ियाघर में इंट्री टिकट वरिष्ठ नागरिकों के लिए 40 रूपए, वयस्क के लिए 80 रूपए और विदेशी पर्यटकों के लिए 400 रूपए है। आपको बता दें कि शुक्रवार को चिड़ियाघर बन्द रहता है। वही चिड़ियाघर खुलने का समय सुबह 9:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक रहता है। इसके अलावा आपको अन्य जानकरी देते हुए बता दे कि यहाँ आप अपनी गाड़ी से भी जा सकते है। वही यदि आपको मेट्रो से सफर करना है तो इसके नजदीक आपको मेट्रो स्टेशन सुप्रीम कोर्ट पड़ेगा है।
Written By: – Pooja Singh